इजराइल-ईरान में युद्ध के हालात, अमेरिका ने तैनात किए युद्धपोत और लड़ाकू विमान

न्यूज डेस्क: हमास चीफ इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या के बाद इजरायल-ईरान में युद्ध का खतरा बढ़ गया है। ईरान ने इजराइल को युद्ध की चेतावनी दी हैं। कई खुफिया रिपोर्ट ने ये दावा किया गया हैं की किसी भी वक्त ईरान और इजराइल के बीच युद्ध हो सकते हैं।

खबर के अनुसार इजरायल-ईरान में युद्ध के बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी शुरू कर दी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल की रक्षा करने के लिए अमेरिका ने पूरे पश्चिम एशिया में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों का बड़ा दस्ता भेज दिया है।

बता दें की अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने जानकारी देते हुए कहा है की संभावित हमलों से इजरायल की रक्षा करने के लिए अमेरिकी सैनिक पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए पश्चिम एशिया में सैन्य उपस्थिति बढ़ाने का निर्णय लिया गया हैं। 

अमेरिकी लड़ाकू विमानों और युद्ध पोत के दस्ते ने इजरायल के चारों ओर घेरा बनाना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने पहली बार बड़े स्तर पर लड़ाकू विमान और युद्धपोत को पश्चिम एशिया में तैनात किया हैं। अमेरिका की ये तैनाती ईरान के लिए किसी बड़ी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment