भारत के लेजर हथियार से चीन में डर, पढ़ें रिपोर्ट?

नई दिल्ली: भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हैं, जिसके पास लेजर हथियार की टेक्नोलॉजी मौजूद हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत की इस बढ़ती ताकत से चीन में डर दिखाई दे रहा हैं और वहां की मीडिया में भारत के इस ताकत का चर्चा हो रही हैं।

खबर के अनुसार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाल ही में एक उच्च शक्ति वाले लेजर हथियार विकसित करने की बात कही हैं। जिसका नाम डायरेक्शनली अनरिस्ट्रिक्टेड रे-गन ऐरे (दुर्गा) II है। इसके निर्माण को लेकर DRDO के द्वारा काम किया जा रहा हैं। 

आपको बता दें की इस लेजर हथियार को विकसित करने के लिए DRDO ने रक्षा मंत्रालय से 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मांग की है, जो एक हल्का निर्देशित ऊर्जा हथियार (डीईडब्ल्यू) है। यह हथियार युद्ध की दिशा को मिनटों में बदलने की ताकत रखता हैं। 

दरअसल लेजर हथियार पर गुरुत्वाकर्षण या वायुमंडलीय खिंचाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैं। जिससे ये अत्यंत सटीक निशाना लगाता हैं। ये मिसाइल, ड्रोन, लड़ाकू विमान को चंद सेकेंड में मार गिराता हैं। इतना ही नहीं ऐसा माना जा रहा हैं की लेजर हथियार ही 'अजेय' हाइपरसोनिक मिसाइलों का एकमात्र उत्तर होगा।

0 comments:

Post a Comment