बिहार में जमीन मालिक नहीं रहे, सर्वे में चढ़ेगा ये नाम

पटना : बिहार में इस समय जमीन सर्वे का काम चल रहा हैं। इस सर्वे के दौरान नया खतियान तैयार करने के लिए लोगों से जमीन के दस्तावेज और वंशावली लिए जा रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह हैं की यदि जमीन के मालिक नहीं रहे तो उनके स्थान पर सर्वे में किसका नाम चढ़ाया जायेगा।

खबर के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है की जमीन सर्वे (Bihar Land Survey) में किसी भी मृत व्यक्ति का नाम नहीं चढ़ाया जाएगा। जमीन के बनने वाले नए खतियान जीवित रैयत के नाम से तैयार किये जाएंगे। 

बता दें की यदि किसी की जमीन का दस्तावेज दादा या परदादा के अलावा किसी ऐसे व्यक्ति के नाम पर है जिनका निधन हो चुका है तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति के जितने वारिस हैं, उन सभी के नाम सर्वे में चढ़ाए जाएंगे। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

अधिकारियों ने कहा है की इसके लिए इन्हे पंचायत की ग्राम सभा से पारित वंशावली लगानी होगी। साथ ही जमीन मालिक का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। इसके बाद जमीन सर्वे की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा। और नया खतियान सभी वारिस के नाम होगा।

0 comments:

Post a Comment