जमीन खरीदने के कानूनी नियम क्या हैं?
1 .भारत में किसी भी जगह जमीन खरीदने के लिए आपको एक वैध दस्तावेज की आवश्यकता होगी, जिसे “रजिस्ट्री” कहा जाता है। इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए।
2 .भारत में किसी भी जगह जमीन खरीदने के लिए आपको स्थानीय नियम के अनुसार स्टांप शुल्क और अन्य करों का भुगतान करना होगा।
3 .जमीन खरीदने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जमीन पर कोई ऋण नहीं है। इसकी जांच आप आवश्य करें।
4 .जमीन खरीदने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जमीन पर कोई विवाद नहीं है। इसके लिए आपको वकील की सलाह लेनी चाहिए।
5 .आप जिस जगह जमीन खरीद रहे हैं, उस जगह के स्थानीय निकाय से नियम-कानून की जानकारी आवश्य प्राप्त करें। क्यों की हर जगह के नियम कानून अलग होते हैं।
जमीन खरीदने में बरतें सावधानियां?
1 .भारत में किसी भी जगह जमीन खरीदने से पहले जमीन का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि जमीन अच्छी स्थिति में है।
2 .जमीन खरीदने से पहले जमीन के दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच करें, इसके लिए आप किसी अच्छे वकील की सलाह ले सकते हैं।
3 .जमीन खरीदने से पहले विक्रेता के बारे में जानकारी प्राप्त करें। जमीन पर कोई केस, विवाद या मुकदमा हैं इसकी जानकारी लें।
4 .जमीन खरीदने के लिए एडवांस में पैसा दे रहे हैं तो पहले आप जमीन का एग्रीमेंट करा लें। बिना एग्रीमेंट को पैसा न दें।
5 .जमीन खरीदने के दौरान आप ऑनलाइन या चेक के माध्यम से ही पैसा दें। विक्रेता अगर कैसा पैसा मांगे तो उसे न दें।

0 comments:
Post a Comment