खबर के अनुसार केंद्र सरकार ने भारतमाला परियोजना में थराद से अहमदाबाद तक 214 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले राष्ट्रीय उच्च गति गलियारे की घोषणा की है। वहीं आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा इसके लिए 10,534 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
बता दें की गुजरात के बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, गांधीनगर और अहमदाबाद जिलों से गुजरने वाले इस हाई स्पीड कॉरिडोर के निर्माण से राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ राज्य के विकास में तेजी आएगी।
केंद्र के इस ऐलान के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य में थराद-अहमदाबाद नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर को मंजूरी देने के लिए प्रधान मंत्री को धन्यवाद दिया। साथ ही साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी धन्यवाद दिया हैं।

0 comments:
Post a Comment