यूपी में लागू होगी यूनिफाइड पेंशन स्कीम, पढ़ें डिटेल्स

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में जल्द ही यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू किया जायेगा। इसको लेकर योगी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए UPS लागू होने के तुरंत बाद सीएम योगी ने सोशल मीडिया X पर केंद्र सरकार के यूपीएस को लागू करने के निर्णय का स्वागत किया था। ऐसे में ऐसा माना जा रहा हैं की केंद्र की तरह अब यूपी सरकार भी इसे लागू कर सकती हैं। 

बता दें की केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन योजना का लाभ केंद्रीय कर्मियों को देने का निर्णय लिया है। ऐसे में अब राज्यों को निर्णय लेना है कि उन्हें अपने कर्मचारियों को इसका लाभ देना है या नहीं। लेकिन ऐसा माना जा रहा हैं की यूपी सरकार जल्द ही कैबिनेट में इसे लागू करने क प्रस्ताव ला सकती हैं।

क्या हैं यूनिफाइड पेंशन स्कीम?

1 .10 साल से ज्‍यादा लेकिन 25 साल से कम सेवा करने वालों को कम से कम 10,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। 

2 .25 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को अंतिम 12 माह के मूल वेतन की औसत राशि का 50 प्रतिशत पेंशन दिया जायेगा।

3 .यदि कर्मचारी की मौत हो जाती है, तो उस पर आश्रित (पति या पत्नी) को 60 प्रतिशत राशि पारिवारिक पेंशन के तौर पर दिया जायेगा।

4 .यूपीएस में पारिवारिक पेंशन, सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन और रिटायरमेंट के दौरान ग्रेच्युटी के अलावा भी एक सुनिश्चित राशि के भुगतान की जाएगी।

5 .यूपीएस लगभग ओपीएस की तर्ज पर ही लाई गई है। लेकिन इसमें इतना अंतर है कि कर्मचारियों को एनपीएस की तरह ही इसमें 10 प्रतिशत योगदान देना होगा।

0 comments:

Post a Comment