बिहार में भूमि सर्वे से जुड़ी हर जानकारी ऑनलाइन

पटना : बिहार में 20 अगस्त से जमीन सर्वे का काम चल रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भूमि सर्वे में लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सर्वे से जुड़ी हर जानकारी ऑनलाइन कर दी गई हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा भी जमीन सर्वे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में रैयतों को प्रपत्र 2 एवं 3 (1) जमीन के दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन-ऑफलाइन जमा करने की अपील की जा रही रही है। ऑफलाइन सर्वे फॉर्म और जमीन के कागज सर्वे शिविर में जमा हो रहे हैं। वहीं विभाग की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड किया जा रहा हैं। 

बिहार में भूमि सर्वे से जुड़ी हर जानकारी ऑनलाइन?

1 .सर्वेक्षण के सभी चरण के लिए वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/services को सर्च कर सकते हैं।

2 .भूमि सर्वेक्षण की स्थिति जानने के लिए वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/SurveyStatus.aspx पर क्लिक कर सकते हैं।

3 .भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया, विभिन्न चरणों की जानकारी के लिए https://dlrs.bihar.gov.in/Manual वेबसाइट पोर्टल को सर्च कर सकते हैं।

4 .जमीन का स्वघोषणा पत्र जमा करने के लिए https://dlrs.bihar.gov.in/Raiyat_2t_details.aspx वेबसाइट पर जा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment