बिहार के बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट

पटना : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट में मुताबिक मौसम विभाग ने बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। जबकि राज्य के 17 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई हैं।

खबर के अनुसार आज बिहार के औरंगबाद, गया, नवादा, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश होने की संभावना हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई हैं। 

वहीं, इसके अलावे बिहार के अरवल, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चमी चंपारण, सारण, सीवान और गोपालगंज जिले में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में मानसून का सिस्टम एकबार फिर से एक्टिव हो गया हैं। जिसके कारण राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर तक बारिश होने के आसार हैं। साथ ही वज्रपात की भी संभावना हैं।

0 comments:

Post a Comment