खबर के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है की बिहार में वंशावली के आधार पर जमीन का नया खतियान बनाया जायेगा। इसके लिए लोगों को वंशावली और जमीन के कागजात के साथ सर्वे फार्म को भरना होगा।
बता दें की रैयती जमीन में जो बंटवारा हुआ है या जो खरीद-बिक्री हुई है, उसके आधार पर रैयतों का खतियान तैयार किया जायेगा। इसके लिए वंशावली को अनिवार्य कर दिया गया हैं। विभाग के पदाधिकारियों द्वारा रैयतों को निर्देशित किया गया है कि वे वंशावली तैयार करा लें।
बिहार में कैसे बनाएं वंशावली : जमीन सर्वे के लिए वंशावली बनाने में कोर्ट से एफिडेविट की आवश्यकता नहीं है। बस वंशावली के लिए दिए गए प्रपत्र फॉर्म में आपको सही-सही जानकारियां भरनी होगी। वंशावली में यह दिखाना होगा कि खतियानधारी कौन था और वर्तमान में कितनी पीढ़ियां हैं और उनमें कितने लोग हैं। इन सभी वंशजों के हस्ताक्षर से यह पुष्टि होगी कि वे खतियानी रैयत के उत्तराधिकारी हैं और उनका क्या हिस्सा बनता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment