खबर के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज को आईटी सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर भारत सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को मदद दिया जाएगा। इससे आने वाले समय में यूपी आईटी हब होगा।
आपको बता दें की गौतमबुद्ध नगर को अहट्टी और आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं) का हब बनाने की योजना पर काम चल रहा हैं। जबकि राजधानी लखनऊ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग का हब बनाया जायेगा।
वहीं, कानपुर को ड्रोन और रोबोटिक्स तथा वाराणसी और प्रयागराज को इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (ईआरएंडडी) के केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इन शहरों में सभी जगह अलग-अलग केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। इससे रोजगार के बड़े अवसर खुलेंगे।

0 comments:
Post a Comment