सीएम योगी ने कहा है की इन कॉलेजों के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और नए डॉक्टरों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। साथ ही प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें भी बढ़ जाएगी।
बता दें की सीएम ने कहा की इस साल एमबीबीएस सीटों की संख्या दोगुनी हो गई है और 17 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी केवल 18 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज 64 जिलों में स्वास्थ्य सेवा संस्थान स्थापित हो चुके हैं।
सीएम ने कहा की गोरखपुर में एम्स की स्थापना के साथ ही यूपी के कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं। "एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज" संकल्प को पूरा करने के लिए शेष 6-7 जिलों के लिए नई नीति के साथ जल्द ही मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment