धनतेरस का मुहूर्त।
पंचांग के अनुसार धनतेरस का पहला मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। जबकि दूसरा मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक। इस अवधि में कई शुभ योग्य बन रहे हैं।
कब करें खरीदारी : धनतेरस के दिन सोना-चांदी सहित अन्य बेशकीमती सामान को खरीदने के लिए दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 57 मिनट का समय सबसे शुभ है। इस अवधि में में आप सोने चांदी की खरीद कर सकते हैं।
धनतेरस क्र झाड़ू खरीदना सबसे शुभ।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसे समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि झाड़ू घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने और बुराई को दूर करने का काम करती है। इस दिन झाड़ू खरीदकर उसे घर में रखना और उसकी पूजा करना विशेष फलदायी होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
0 comments:
Post a Comment