खबर के अनुसार यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। ताकि किसी भी जमीन पर अवैध कब्जा न हो पाए।
बता दें की CM ने पुलिस को सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि जनता में सुरक्षा का अहसास बना रहे। यह कदम राज्य में भूमि विवादों को सुलझाने और शांति बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दरअसल दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि भू-माफियाओं पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजें। इस दौरान सीएम ने जनता दर्शन में आए 300 से अधिक लोगों की समस्याएं भी सुनीं हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment