चक्रवात : बिहार के 18 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

पटना : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठने वाले दाना चक्रवात का प्रभाव बिहार में दिखाई देने लगा हैं। मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार आज यानि की शुक्रवार को बिहार के पटना, अररिया, गोपालगंज, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, जमुई, लखीसराय, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर,  सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। 

बता दें की मौसम विभाग ने राज्य के इन जिलों में कुछ स्थान पर आसमानी बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी किया हैं। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र ने 25-26 अक्टूबर तक पटना सहित प्रमुख जिलों में गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावे राज्य के अन्य कई जिलों में भी बादलों का आना जाना जारी रहेगा और कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।

0 comments:

Post a Comment