खबर के अनुसार नगर निगम ने सीएम नगर सृजन योजना 2024-25 के तहत लखनऊ के 88 गांवो को विकसित करने का निर्णय लिया हैं। इस गांव में विकास के कई कार्य किये जाएंगे। जिससे इन गांव में रहने वाले लोगों को फायदा होगा और इन्हे बेहतर सुविधा मिलेगी।
बता दें की इन गांवो में सड़कों के निर्माण और जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम पर कुल 52 करोड़ खर्च होगा। साथ ही साथ 15 करोड़ से स्ट्रीट लाइटों, मुख्य व्यापारिक प्रतिष्ठान के आसपास के क्षेत्र का रखरखाव किया जायेगा। निगम ने सरकार के पास 79.10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा हैं।
दरअसल यूपी सरकार के द्वारा बजट की मंजूरी मिलने के बाद सड़कों के निर्माण सहित अन्य काम शुरू कर दिए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। सरकार से बजट मंजूर होने के बाद इन गांवो में सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी की सूरत भी बदली जाएगी।

0 comments:
Post a Comment