खबर के अनुसार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकार ने पताही एअरपोर्ट को विकसित करने के लिए हवाई अड्डा के करीब 475 एकड़ जमीन की आवश्यकता जतायी थी। इसके बाद अपर समाहर्ता ने मड़वन अंचलाधिकारी ने सर्वे कर जमीन को चिन्हित कर लिया हैं।
बता दें की पीएम मोदी ने दो बाद चुनावी सभाओं के दौरान मुजफ्फरपुर से विमान सेवा शुरू करने की बात कही थी। अब जाकर जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू हुई हैं। जिससे ये उम्मीद की जा रही ही की बहुत जल्द इस एयरपोर्ट से विमान सेवा बहाल होगा।
दरअसल मड़वन सीओ से मिली निरीक्षण रिपोर्ट की मूल प्रति के प्रस्ताव को राजस्व अपर समाहर्ता संजीव कुमार ने जिला भू-अर्जन अधिकारी के पास भेजा है। बहुत जल्द जमीन की कीमतें निर्धारित कर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment