सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी वालों की बल्ले-बल्ले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस त्योहारी सीजन में सीएम योगी के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया हैं। जिससे की यूपी वालों की बल्ले-बल्ले हो रही हैं।

खबर के अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। यानि की उत्तर प्रदेश में अगले 19 दिनों तक सभी जिलों में भरपूर बिजली मिलेगी और लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। 

बता दें की सीएम योगी ने साफ कह दिया हैं की धनतेरस, दीपावली, भैयादूज, छठ पूजा से लेकर 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तक प्रदेश को बिजली कटौती से मुक्त रखा जाएगा। यूपी में यह पहली बार है जब 19 दिनों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। 

दरअसल त्योहारों के इस सीजन में लोगों को बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने कहा हैं की अगले 19 दिनों तक प्रदेश में बिजली नहीं कटेगी। इसके लिए बिजली विभाग को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

0 comments:

Post a Comment