CM योगी की 4 फ्री योजनाएं गरीबों के लिए वरदान।
1 .मुख्यमंत्री 'अभ्युदय योजना': मुख्यमंत्री 'अभ्युदय योजना' उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को बेहतर शिक्षा और संसाधन प्रदान करना है। इसके तहत मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलती हैं।
2 .मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार ने इस योजना के माध्यम से विवाह के खर्च को कम करने का प्रयास किया है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो सके।
3 .आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण): इस योजना के अंतर्गत गरीबों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार को एक सुरक्षित और स्थायी आवास मिले, जिससे वे बेहतर जीवन यापन कर सकें।
4 .यूपी में मुफ्त सिलेंडर योजना: प्रदेश सरकार ने सभी उज्जवला गैस के लाभार्थियों को दिवाली से पहले फ्री सिलेंडर देने का ऐलान किया है। इस योजना से प्रदेश के गरीब वर्ग के लोगों को त्यौहार के सीजन में आर्थिक परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment