खबर के अनुसार भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की रिपोर्ट में बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, बेगूसराय, आरा, गया, नालंदा एवं नवादा में जमीन के नीचे कई तरह के खनिज होने की पुष्टि की गई हैं। जल्द ही खनिज को निकालने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।
बता दें की सर्वेक्षण में बिहार के भागलपुर, बांका जैसे जिले में तांबा (कॉपर) और जस्ता (जिंक) होने की संभावना जताई गई है। वहीं, बांका और मुंगेर के बीच गौरा, नयाडीह, सुइयाबथान और संग्रामपुर के आसपास उर्वरा ग्रेनाइट, पेग्माटाइट मिला है।
वहीं, मुंगेर के खड़गपुर क्षेत्र में बायोटाइट, ग्रेनाइट, स्लेट, अभ्रक, सेरीसाइट महीन अभ्रक, कायनाइट, क्वार्ट्ज मिला है। जबकि जमुई की पहाड़ी में फॉल्ट ब्रेशिया, ग्रेनाइट, क्वार्ट्जाइट और नालंदा की राजगीर चट्टानों में सफेद अभ्रक (फिलाइट), भोजपुर जिले में कैमूर श्रेणी में चूना-पत्थर और सिलिका, नवादा जिले में गिरियक के पास आंशिक सोना (गोल्ड), गया जिले में अभ्रक तो बेगूसराय में ब्लैक क्ले होने के संकेत मिले हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment