बिहार के 7 जिलों से गुजरेगी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे

पटना: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बिहार के सात जिलों से होकर गुजरेगा, जिसमें पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया शामिल हैं। 

यह एक्सप्रेस वे छह लेन का होगा और पटना के शेरपुर से दिघवारा के बीच गंगा नदी पर बन रहे छह लेन पुल से शुरू होगा। इस परियोजना का एलायनमेंट (मार्ग) एनएचएआई द्वारा तय किया गया है और इसे एलायनमेंट कमेटी के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है, जिसके बाद जल्द ही इस पर सहमति बनने की उम्मीद है।

बता दें की इस एक्सप्रेस वे का प्रमुख उद्देश्य पटना को इन सात जिलों से जोड़ना है, जिससे यातायात की सुविधा बढ़ेगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इसके अलावा, इस एक्सप्रेस वे को आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जाएगा, जिससे दक्षिणी बिहार के जिलों में यात्रा को आसान बनाया जा सकेगा।

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे का निर्माण 282 किमी लंबाई में होगा और इसे विभिन्न पैकेजों में पूरा किया जाएगा। इसमें 17 पुल और 11 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे। इस परियोजना से पूर्णिया जिले में एक नया संपर्क मार्ग भी खुलेगा, जो किशनगंज के रास्ते अन्य जिलों से जुड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment