आरा नगर निगम ने प्रत्येक वर्ष के लिए 2500 रुपये की फीस तय की है, और गैर-आवासीय उपयोग वाले भवनों को भी अब ट्रेड लाइसेंस लेना जरूरी है। लाइसेंस प्राप्त करने के लिए, दुकानदारों को अपने परिसर का संपत्ति कर अपडेट रखना होगा।
वहीं, यदि कोई दुकानदार लाइसेंस नहीं प्राप्त करता है, तो नगर निगम द्वारा उस पर नोटिस जारी किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के लिए लगभग एक महीने का समय दिया गया है, और इस दौरान दुकान मालिक ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बता दें की यह फैसला नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव द्वारा नगर निकायों को भेजे गए पत्र के आधार पर लिया गया है। आरा नगर निगम के सिटी मैनेजर, ओम प्रकाश ने बताया कि यह नियम छोटे और बड़े दुकानदारों, बैंकों, माल, पेट्रोल पंप, स्कूल, कॉलेज, और अन्य बड़े संस्थानों पर लागू होगा।
ट्रेड लाइसेंस के लाभ:
व्यवसायिक गतिविधियों की वैधता: यह लाइसेंस व्यवसायों को वैधता प्रदान करता है और यह सुनिश्चित करता है कि सभी व्यवसाय स्थानीय नियमों का पालन कर रहे हैं।
निगरानी और नियंत्रण: ट्रेड लाइसेंस स्थानीय प्रशासन को व्यापारिक गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद करता है।
व्यवसाय का विकास: ट्रेड लाइसेंस व्यवसाय के विकास में सहायक है, क्योंकि यह व्यवसायों को संगठित और नियामित तरीके से चलाने में मदद करता है।

0 comments:
Post a Comment