योजना का उद्देश्य और महत्व
मुख्यमंत्री युवा योजना को विशेष रूप से उन युवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक हैं लेकिन वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण उन्हें सफलता में रुकावट आती है। इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाले युवा उद्यमियों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण चार वर्षों के लिए प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही इस ऋण पर 10 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जाएगा, जिससे लाभार्थियों के लिए यह योजना और भी अधिक आकर्षक हो जाती है।
यूपी में 6 मार्च का कार्यक्रम
6 मार्च को इस योजना का शुभारंभ गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहेंगे और 2500 लाभार्थियों को ऋण धनराशि का चेक सौंपेंगे। इसमें 2100 ओडीओपी (One District One Product) लाभार्थियों को उनके हुनर और उद्यम को बढ़ावा देने के लिए टूलकिट भी वितरित की जाएगी।
योजना का स्वरूप और प्रक्रिया
इस योजना के तहत गोरखपुर मंडल में 1700 और बस्ती मंडल में 800 लाभार्थियों का चयन किया गया है। गोरखपुर मंडल में 85 करोड़ रुपये और बस्ती मंडल में 40 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि वितरित की जाएगी। चयनित लाभार्थी यह राशि अपने व्यवसाय को स्थापित करने के लिए उपयोग कर सकेंगे। बता दें की मुख्यमंत्री युवा योजना की एक और विशेषता यह है कि यह लाभार्थियों को सिर्फ पैसे की मदद ही नहीं, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और उद्यमिता में सफलता पाने के लिए जरूरी संसाधन भी प्रदान करती है।

0 comments:
Post a Comment