8वें वेतन आयोग: ₹19,900 वाले कर्मचारियों की नई सैलरी?

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह फैक्टर कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी को बढ़ाकर नई सैलरी तय करने में मदद करता है। इसी अनुसार कर्मचारियों की सैलरी तय होती हैं।

पिछली स्थिति – 7वां वेतन आयोग

7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। इसके चलते न्यूनतम वेतन लगभग ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 तक पहुँच गया था। यह कदम कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और महंगाई के असर को कम करने के उद्देश्य से लिया गया था।

अब 8वां वेतन आयोग

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर कई अनुमानों की चर्चा हो रही है। मीडिया और विशेषज्ञ रिपोर्ट्स में इसे 1.92, 2.08 और 2.86 के आसपास बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

नई सैलरी का अनुमान

मान लीजिए कि फिटमेंट फैक्टर 1.92 रखा जाता है, तो जो कर्मचारी वर्तमान में ₹19,900 बेसिक सैलरी पर हैं, उनकी नई सैलरी इस प्रकार होगी: नईसैलरी = पुरानीसैलरी × फिटमेंटफैक्टर = 19,900 × 1.92=₹38,208, इस तरह, अगर 1.92 फिटमेंट फैक्टर अपनाया जाता है, तो कर्मचारियों का वेतन लगभग दोगुना बढ़ जाएगा।

इसके अलावे DA, HRA (मकान किराया भत्ता) और TA (यात्रा भत्ता) जुड़कर सैलरी में और भी वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं। फिलहाल इसकी तैयारी चल रही हैं।

0 comments:

Post a Comment