फिलहाल सरकार की ओर से किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पुराने वेतन आयोगों के पैटर्न के आधार पर एक अनुमान सामने रखा जा रहा है।
फिटमेंट फैक्टर पर टिकी सबसे बड़ी उम्मीद
7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जिसके बाद न्यूनतम वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई थी। इस बार 8वें वेतन आयोग के लिए 1.90 से 2.86 तक के कई अनुमान चर्चा में हैं। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह आंकड़ा 1.92 के करीब रह सकता है। इसी अनुमान के आधार पर नई सैलरी का संभावित ढांचा तैयार किया गया है।
₹21,700 से सीधे ₹41,664 तक जा सकता है बेसिक-पे
यदि फिटमेंट फैक्टर 1.92 लागू होता है, तो लेवल-3 कर्मचारियों का बेसिक वेतन इस प्रकार हो सकता है। वर्तमान बेसिक-पे : ₹21,700, अनुमानित नया बेसिक-पे : ₹41,664, यह बढ़ोतरी लगभग दोगुने के आसपास मानी जा रही है।
भत्तों में भी होगी वृद्धि
नई बेसिक-पे बढ़ने के साथ HRA और TA जैसे भत्तों में भी स्वतः बढ़ोतरी होगी।
HRA (शहर के अनुसार अनुमान):
X श्रेणी शहर : लगभग ₹11,249
Y श्रेणी शहर : लगभग ₹7,499
Z श्रेणी शहर : लगभग ₹3,749
TA (यात्रा भत्ता):
नई संरचना में टीए ₹3,600 से ₹4,800 की सीमा तक पहुंचने का अनुमान है।
कुल सैलरी कितनी बन सकती है?
अनुमान के अनुसार, X श्रेणी के कर्मचारियों के लिए संभावित आंकड़े इस प्रकार हो सकते हैं। बेसिक-पे : ₹41,664, HRA : लगभग ₹11,249, TA : लगभग ₹4,200, कुल ग्रॉस सैलरी : लगभग ₹57,000 से ₹58,00, डिडक्शन के बाद इन-हैंड सैलरी लगभग ₹52,000–54,000 रहने की संभावना है।

0 comments:
Post a Comment