यूपी में 'महिलाओं' को 1 बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दिया तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। प्रदेश में ‘लखपति दीदी’ योजना ने न केवल लाखों महिलाओं की आमदनी बढ़ाई है, बल्कि उनके परिवारों और समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने का काम भी किया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2025 तक प्रदेश की 18.56 लाख महिलाएं लखपति बन चुकी हैं, यानी इन महिलाओं की वार्षिक आमदनी अब एक लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। राज्य सरकार की योजना है कि 2027 तक कुल 28.92 लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके।

योजना के तहत कुल 35.94 लाख महिलाओं की पहचान की गई है और इनमें से 29.68 लाख महिलाओं की आय से जुड़ी जानकारी डिजिटल आजीविका रजिस्टर में दर्ज कर ली गई है। इससे सरकार को महिलाओं की प्रगति की निगरानी करने और समय पर मदद उपलब्ध कराने में आसानी हो रही है।

केंद्र सरकार ने पूरे देश में वर्ष 2026-27 तक 2 करोड़ स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। इसी के अनुरूप उत्तर प्रदेश का लक्ष्य है कि प्रदेश की महिलाएं इस दिशा में अग्रणी बनें।

लखपति दीदी योजना के प्रभाव को ग्रामीण जीवन पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। प्रदेश में करीब 98.49 लाख महिलाएं 8,96,618 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। ये समूह 62,958 ग्राम संगठनों के माध्यम से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त कर रही हैं।

महिलाएं अब पारंपरिक घरेलू कामों से आगे बढ़कर खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और सेवा आधारित छोटे उद्यमों में अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं। इससे न केवल उनकी आमदनी में इजाफा हुआ है, बल्कि उनके परिवारों की जीवनशैली और सामाजिक स्थिति में भी सुधार आया है।

0 comments:

Post a Comment