भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
पद का नाम: स्पेशलिस्ट ऑफिसर (DGM, AGM, Manager, Junior Assistant Manager – Security Officer)
कुल पद: 33
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
जॉब लोकेशन: पूरे भारत में (IDBI शाखाओं/कार्यालयों में)
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है। IT, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा, AI जैसे क्षेत्रों में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सिक्योरिटी ऑफिसर पद के लिए 12वीं/डिप्लोमा के साथ JCO सर्विस का अनुभव जरूरी है।
आयु सीमा
अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित है। सिक्योरिटी ऑफिसर पद के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष तक हो सकती है (नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी)।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। पहले योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किया जायेगा, इसके बाद इंटरव्यू या अन्य चयन प्रक्रिया, अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 25 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 अप्रैल 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 8 अप्रैल 2026
आयु/योग्यता की कट-ऑफ तिथि: 1 मार्च 2026
परीक्षा/इंटरव्यू तिथि: जल्द घोषित होगी
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरना बेहद जरूरी है।
.png)
0 comments:
Post a Comment