1. किसानों को राहत: गेहूं MSP में बढ़ोतरी
सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2026 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।
2. गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी
ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए गोरखपुर में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने का फैसला लिया गया है। लगभग 80 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह प्लांट शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने में मदद करेगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देगा।
3. लखनऊ में कन्वेंशन सेंटर और फ्लाईओवर
राजधानी लखनऊ में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। वृंदावन योजना में करीब 10 हजार लोगों की क्षमता वाला आधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा, जिस पर 1435 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगा। वहीं, दुबग्गा क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
4. रोजगार और उद्योग को बढ़ावा
सरकार ने निजी बिजनेस पार्क विकास योजना को भी मंजूरी दी है। इसके तहत निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे नए उद्योग लगेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही ग्रेटर नोएडा में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने की योजना भी स्वीकृत हुई है, जो व्यापार और परिवहन को गति देगा।
5 .अन्य अहम फैसले
कानपुर के घाटमपुर में बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए नई यूनिट शुरू की जा रही है, जिससे बिजली सस्ती होने की उम्मीद है। ‘नवयुग पालिका योजना’ के तहत 58 जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं को आधुनिक और स्मार्ट बनाया जाएगा।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment