ATM यूजर्स के लिए अलर्ट: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, जेब पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ बैंकिंग सेवाओं में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार कुछ बड़े बैंकों ने ATM इस्तेमाल, कैश निकासी और डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों को अपडेट किया है, जिसका असर सीधे ग्राहकों की जेब और ट्रांजैक्शन आदतों पर पड़ेगा।

HDFC बैंक: UPI से कैश निकालना भी गिना जाएगा

अपने बैंक के ATM पर 5 ट्रांजैक्शन मुफ्त रहेंगे।

तय सीमा पार होने पर प्रति ट्रांजैक्शन लगभग ₹23 (टैक्स अलग) देना होगा।

अन्य बैंकों के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे।

अब बिना कार्ड के UPI के जरिए ATM से कैश निकालना भी फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा में शामिल होगा।

इसके साथ ही एक नया समय नियम भी लागू किया गया है की शाम 7:30 बजे के बाद किया गया ट्रांजैक्शन अगले दिन के खाते में जोड़ा जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक: निकासी सीमा में कटौती

पंजाब नेशनल बैंक ने कुछ डेबिट कार्ड्स पर दैनिक कैश निकालने की सीमा कम कर दी है।

पहले जहां ₹1 लाख तक निकासी की सुविधा थी, अब इसे घटाकर ₹50,000 कर दिया गया है।

यह नियम खास तौर पर RuPay प्लेटिनम, वीज़ा गोल्ड और मास्टरकार्ड प्लेटिनम जैसे कार्ड्स पर लागू होगा।

बंधन बैंक: फेल ट्रांजैक्शन पर जुर्माना

बंधन बैंक ने भी अपने ATM नियमों को सख्त किया है।

फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा के बाद वित्तीय लेनदेन पर ₹23 और गैर-वित्तीय सेवाओं पर ₹10 शुल्क लगेगा।

अगर खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने के कारण ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो ₹25 का अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ावा

इन बदलावों के पीछे बैंकों का उद्देश्य साफ है की लोगों को कैश पर निर्भरता कम करके डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ाना। UPI, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने से सिस्टम ज्यादा तेज और सुरक्षित बन सकता है।

0 comments:

Post a Comment