ताबड़तोड़ ऐलान! बिहार में 3 बड़ी खुशखबरी, हर तरफ चर्चा

पटना। बिहार सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर कई बड़े फैसलों की घोषणा की है। इन फैसलों का सीधा असर आम जनता से लेकर प्रशासनिक व्यवस्था तक देखने को मिलेगा। पारदर्शिता, सुविधा और शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार ने तीन अहम कदम उठाए हैं, जिनकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है।

1 .मकान का नक्शा अब ऑनलाइन पास

आम लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर यह है कि अब घर बैठे ही मकान का नक्शा पास कराया जा सकेगा। फिलहाल यह सुविधा सीमित शहरों तक थी, लेकिन अब इसे पूरे बिहार में लागू करने की तैयारी है। इस फैसले से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और बिचौलियों की भूमिका भी खत्म होगी। साथ ही, प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी।

2 .11 नए टाउनशिप से बदलेगा शहरी नक्शा

राज्य में तेजी से बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए सरकार ने 11 नए टाउनशिप विकसित करने का फैसला लिया है। इन टाउनशिप को प्रमुख क्षेत्रों में बसाया जाएगा, जिससे रोजगार, आवास और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा। इसके साथ ही पटना, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ और भागलपुर में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को भी तय समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

3 .रजिस्ट्री ऑफिस अब छुट्टी में भी खुले

सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए रजिस्ट्री कार्यालयों को छुट्टियों के दिन भी खुला रखने का निर्णय लिया है। खासकर मार्च के निर्धारित अवकाशों में भी ये दफ्तर सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे। इस पहल से उन लोगों को राहत मिलेगी, जो कामकाजी दिनों में समय नहीं निकाल पाते। पहले से ही रविवार को रजिस्ट्री की सुविधा जारी है, जिससे लोगों के काम तेजी से निपट रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment