OBC युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’
सरकार ने OBC वर्ग के युवक-युवतियों को सुरक्षा बलों में करियर बनाने के लिए 'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना' शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत करीब 4 हजार युवाओं को होमगार्ड, अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की भर्ती के लिए आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवकों को 1000 रुपये और युवतियों को 1200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी मिलेगा।
राज्य में AI मिशन की शुरुआत करने का फैसला
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन शुरू करने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य तकनीकी विकास को बढ़ावा देना और नए अवसर तैयार करना है।
6940 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
कैबिनेट ने 6940 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की निरंतरता को भी मंजूरी दी है, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।
सिंचाई और पोषण योजनाओं पर जोर
रीवा जिले की महाना माइक्रो सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं, कुपोषण से निपटने के लिए पूरक पोषण आहार योजना में राशि बढ़ाकर 8 रुपये से 12 रुपये कर दी गई है।
कर्मचारियों और शिक्षकों को राहत
सरकार ने दिव्यांग संस्थाओं में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति माह कर दिया है, जो पहले 9 हजार रुपये था। इसके अलावा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर दी गई है, जिससे यह 58% तक पहुंच गया है।
पेंशनर्स को भी फायदा
पेंशनभोगियों के लिए भी राहत भरी खबर है। महंगाई राहत में 3% की बढ़ोतरी की गई है और जनवरी 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर एकमुश्त देने का निर्णय लिया गया है।

0 comments:
Post a Comment