कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही, अभ्यर्थी के पास आंगनवाड़ी सेविका के रूप में 10 वर्षों का निरंतर कार्य अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का भोजपुर जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और वेतन
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 25,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा, जो इस पद के लिए एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।
आवेदन की प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 24 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ICDS भोजपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
महिलाओं के लिए अवसर
यह भर्ती विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभदायक है जो पहले से आंगनवाड़ी सेविका के रूप में काम कर रही हैं और अपने करियर में आगे बढ़ना चाहती हैं। इससे न केवल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर काम करने का भी अवसर मिलेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment