सर्वे ने दिखाई सच्चाई: 38.9% लोग ममता बनर्जी सरकार से नाराज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले हुए ताजा ओपिनियन पोल में ममता बनर्जी जनता की पसंद में शीर्ष पर बनी हुई हैं। सर्वे में उनके प्रति समर्थन बरकरार दिखा, हालांकि सरकार के प्रदर्शन को लेकर मतदाताओं में असंतोष भी नजर आया।

मुख्यमंत्री चेहरा रेस

वोट ट्रैकर द्वारा किए गए ताज़ा सर्वेक्षण में जनता की राय का विस्तृत आंकड़ा सामने आया है। सर्वे में 48.5% लोगों ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद बताया है। भाजपा के शुभेंदु अधिकारी को 33.4% लोगों ने अपना उम्मीदवार चुना है। 

वही, कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को 3.7% और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ मार्क्सिस्ट (CPM) के मोहम्मद सलीम को 4.3% समर्थन मिला। इसके अलावा 4.9% लोग अन्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रहे हैं और 5.2% ने इस सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सरकार के प्रदर्शन पर राय

सर्वे में लोगों से ममता बनर्जी सरकार के प्रदर्शन पर भी सवाल किए गए। इसमें 32.7% लोग सरकार से काफी संतुष्ट दिखे, 10.6% ने इसे अच्छा और 10.2% ने औसत बताया। वहीं 18.3% लोग इसे खराब और 20.6% ने बेहद खराब बताया। 17.6% लोगों ने कहा कि वे सरकार के प्रदर्शन के बारे में कुछ नहीं कह सकते।

सर्वे यह दर्शाता है कि ममता बनर्जी अभी भी सत्ता की दौड़ में मजबूत उम्मीदवार हैं, लेकिन सरकार के कामकाज को लेकर जनता में चिंता और नाराजगी भी मौजूद है। आगामी चुनाव में ये संतुलन और मतदाताओं की प्राथमिकताएं निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment