पदस्थापन और काउंसलिंग की प्रक्रिया
शिक्षकों की काउंसलिंग 6 फरवरी से 11 फरवरी तक संपन्न हुई। पदस्थापन के दौरान, शिक्षक उसी स्कूल में बने रहेंगे जहां वे वर्तमान में नियोजित हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षक को औपबंधिक नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए जाएँ। इसके लिए जिला स्तर पर सॉफ्टवेयर लिंक भी प्रदान किया गया है, जिससे नियुक्ति पत्र का प्रिंट लिया जा सके।
योगदान की तिथि से होगा स्थानांतरण
निर्देश के अनुसार, शिक्षक का पदस्थापन उनकी वर्तमान योगदान तिथि से माना जाएगा। इस दिन से वे स्थानीय निकाय शिक्षक पद से स्वतः विरमित हो जाएंगे और विशिष्ट शिक्षक के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। गौरतलब है कि तीसरी सक्षमता परीक्षा में लगभग 7,893 और चौथी सक्षमता परीक्षा में लगभग 4,932 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं। कुल मिलाकर यह संख्या 12,825 शिक्षकों तक पहुँचती है।
समग्र शिक्षा अभियान के लिए भारी वित्तीय समर्थन
शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के लिए राज्यांश मद में 631.80 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत राज्य के विभिन्न जिलों को वितरित की गई है। इसके अलावा, केंद्र से 947.71 करोड़ रुपये की चौथी किस्त मिलने के बाद यह राशि जारी की गई।
आपको बता दें की इस संबंध में शिक्षा विभाग के उप सचिव अजय सतीश भंगरा ने महालेखाकार को औपचारिक पत्र भेजा है। इस वित्तीय मदद से राज्य में शिक्षा के मानक और समग्र शिक्षा अभियान की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment