सोने-चांदी में तूफान, दामों में जोरदार गिरावट, अभी खरीदें!

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच मंगलवार को सोने और चांदी के दामों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। चांदी के भाव लगभग 8,500 रुपये तक कम हो गए और यह अब 2.16 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। वहीं सोने के दाम भी 1,800 रुपये से अधिक घटकर 1.37 लाख रुपये के करीब आ गए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी दोनों कमजोर हुए हैं। Comex गोल्ड फ्यूचर्स में 1.48% की गिरावट के साथ सोना 4,341 रुपये प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स में 3.63% की कमी आई और यह 66.83 रुपये प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। इस गिरावट के बाद चांदी अपने पिछले उच्चतम स्तर 119 डॉलर/औंस के लगभग आधे स्तर पर आ गई है।

MCX पर क्या है हाल

कमोडिटी मार्केट MCX पर 2 अप्रैल, 2026 को सुबह लगभग 10:20 बजे 10 ग्राम सोने की डिलीवरी में 1.31% यानी 1,800 रुपये से अधिक की गिरावट के बाद कीमत 1,37,471 रुपये पर रही। वहीं चांदी, जिसकी डिलीवरी 5 मई, 2026 को है, 7,800 रुपये से अधिक की गिरावट के साथ 2,17,366 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

देश में हाजिर भाव

देशभर में सोने के हाजिर भाव भी नीचे आए हैं। 24 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,350 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट का 1,28,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी का हाजिर भाव 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर बिक रहा है।

शहरों के भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,28,650 रुपये, 24 कैरेट 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम। 

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 22 कैरेट लगभग 1,28,500 रुपये, 24 कैरेट करीब 1,40,400–1,40,500 रुपये। 

0 comments:

Post a Comment