तमिलनाडु में किसकी सरकार बनेगी? नए सर्वे में BJP की स्थिति ने सबको चौंकाया

न्यूज डेस्क। तमिलनाडु में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। हाल ही में Vote Vibe द्वारा जारी किए गए नए सर्वे परिणामों में राज्य के मतदाताओं की प्राथमिकताएं और चुनावी झुकाव सामने आए हैं। 7,992 लोगों के सैंपल पर आधारित इस सर्वे से पता चलता है कि DMK+ और AIADMK+ के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है।

मौजूदा सरकार पर मतदाताओं की राय

सर्वे में एम.के. स्टालिन सरकार के कामकाज को लेकर मतदाता बंटे हुए दिख रहे हैं। लगभग 40% लोगों ने सरकार के काम को ‘अच्छा’ या ‘बहुत अच्छा’ बताया, जबकि 39% ने इसे ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ माना। महिलाओं और 55 वर्ष से ऊपर के मतदाता सरकार के ज्यादा समर्थक हैं। जबकि युवा (18-24 वर्ष) सरकार के आलोचक अधिक हैं।

मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद

मुख्यमंत्री पद के लिए स्टालिन 39.9% मतों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि AIADMK के ई. पलानीस्वामी 37.5% मतों के साथ कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अभिनेता विजय को 14.7% मतदाताओं ने मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है।

मुकाबला किसके बीच

DMK+: 40.1% वोट, 113-123 सीटें अनुमानित

AIADMK+: 38.1% वोट, 106-116 सीटें अनुमानित

TVK (विजय की पार्टी): 14.8% वोट, 2-8 सीटें अनुमानित

अभिनेता विजय की एंट्री

अभिनेता विजय की पार्टी TVK इस चुनाव में वाइल्ड कार्ड के रूप में उभरी है, 14.8% वोट और 2-8 सीटों के अनुमान के साथ। युवा मतदाताओं में उनकी लोकप्रियता अधिक है।

स्थानीय विधायकों के खिलाफ नाराजगी

स्थानीय स्तर पर सत्ता विरोधी लहर दिखाई दे रही है। 51.7% मतदाताओं ने कहा कि वे अपने मौजूदा विधायक को दोबारा वोट नहीं देंगे।

0 comments:

Post a Comment