वर्तमान डीए और संभावित वृद्धि
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को उनके बेसिक वेतन का 58% डीए मिलता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹18,000 है, तो वर्तमान डीए ₹10,440 होता है। इस बार सरकार 2% की वृद्धि पर विचार कर रही है, जिससे डीए बढ़कर 60% तक पहुंच सकता है। यह बढ़ोतरी महंगाई दर और AICPI (All India Consumer Price Index) के आंकड़ों के आधार पर अनुमानित की गई है।
ऐलान की संभावित तारीख
पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर देखा जाए तो होली के समय पर डीए की घोषणा की जाती रही है। उदाहरण के लिए: 2025 में: 28 मार्च, 2024 में: 7 मार्च, 2023 में: 24 मार्च, 2022 में: 30 मार्च। इसका मतलब है कि अगले कुछ दिन में सरकार की तरफ से इस साल भी DA बढ़ोतरी की घोषणा होने की संभावना है।
मार्च की सैलरी में मिलेगा या नहीं
हालांकि ऐलान जल्द ही हो सकता है, लेकिन अगर अगले हफ्ते में भी डीए का ऐलान होता है तो मार्च की सैलरी में इसका भुगतान शामिल नहीं होगा। प्रक्रिया में पहले कैबिनेट का अप्रूवल, नोटिफिकेशन जारी करना, विभागीय कैलकुलेशन और बैंक अपडेट शामिल है। इसलिए कर्मचारियों और पेंशनर्स को अप्रैल की सैलरी में ही डीए और एरियर्स का भुगतान मिलने की उम्मीद है।
.png)
0 comments:
Post a Comment