निवेशकों का रुझान मजबूत
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात उठी थी कि ब्याज दर में कमी से इस योजना में निवेश की गति धीमी हो सकती है। लेकिन वित्त राज्य मंत्री ने इसे पूरी तरह खारिज किया। संसद में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2014-15 से लेकर अब तक, इस योजना में खातों की संख्या और कुल जमा में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। यह स्पष्ट संकेत है कि लोग बेटियों के भविष्य के लिए इस योजना में निवेश करना पसंद कर रहे हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ
खाता खोलने की पात्रता: माता-पिता या कानूनी अभिभावक किसी भी बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं। इसके लिए बच्ची की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। एक बेटी के लिए केवल एक खाता खोला जा सकता है, जबकि एक परिवार में अधिकतम दो खाते खोले जा सकते हैं।
न्यूनतम और अधिकतम निवेश: न्यूनतम वार्षिक जमा: ₹250, अधिकतम वार्षिक जमा: ₹1.5 लाख, जमा अवधि 15 वर्ष हैं।
परिपक्वता और उपयोग: खाता खोलने के 21 वर्ष बाद परिपक्व होता है या बेटी के विवाह के समय (18 वर्ष की आयु के बाद)।
कर लाभ: आपको बता दें की इस योजना में निवेश पर धारा 80C के तहत EEE कर लाभ मिलता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment