वोट शेयर में टीएमसी की बढ़त
सर्वे के मुताबिक वोट शेयर के मामले में भी टीएमसी भाजपा से आगे है। अनुमान के अनुसार टीएमसी को 41.9%, भाजपा को 34.9%, लेफ्ट को 4.1%, कांग्रेस को 3.6% और अन्य को 2.5% वोट मिल सकते हैं। वहीं, 8.3% लोग अभी तक तय नहीं कर पाए हैं कि किसे वोट देंगे और 4.7% ने इस सवाल पर कोई राय नहीं दी।
जनता के प्रमुख चुनावी मुद्दे
सर्वे में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बेरोजगारी रहा, जिसे 37.2% मतदाताओं ने चुना। इसके अलावा कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को 15.9%, महंगाई को 10.5%, भ्रष्टाचार को 10.3% और विकास की कमी को 6.6% लोगों ने अहम माना। अन्य मुद्दों में इलीगल इमिग्रेशन, मतदाता सूची की समीक्षा, बंगाली अस्मिता आदि भी शामिल रहे।
बीजेपी की सबसे बड़ी चुनौतियाँ
सर्वे के अनुसार बंगाल में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती आपसी कलह और गुटबाज़ी है (19.9%)। 17.2% लोगों ने कहा कि पार्टी के पास करिश्माई नेता की कमी है, जबकि 12.3% ने बताया कि प्रभावशाली संदेश देने में पार्टी पिछड़ रही है। संगठनात्मक कमजोरी और बंगाली संस्कृति की समझ का अभाव भी चुनौतियों में शामिल हैं।
बंगाल में मुख्यमंत्री पद की रेस
ओपिनियन पोल के अनुसार ममता बनर्जी अभी भी मुख्यमंत्री पद की सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं। उन्हें 48.5% मतदाताओं का समर्थन मिला। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी को 33.4% लोगों ने प्राथमिकता दी। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को 3.7% और CPI के मोहम्मद सलीम को 4.3% लोगों ने समर्थन दिया।
0 comments:
Post a Comment