1. त्रिफला चूर्ण:
त्रिफला तीन फलों आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण होता है। यह आयुर्वेद में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है। साथ ही यह आंतों की सफाई और पाचन सुधारने में सहायक माना जाता है।
2. इसबगोल की भूसी:
आपको बता दें की इसबगोल एक प्राकृतिक फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसे पानी या दूध के साथ लेने से मल को नरम बनाने में मदद मिलती है, जिससे पेट साफ होना आसान हो जाता है। नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में सुधार देखा जा सकता है।
3. गुनगुना नींबू पानी:
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना एक सरल और लोकप्रिय घरेलू उपाय है। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ पाचन प्रक्रिया को सक्रिय करता है। इससे पेट हल्का महसूस होता है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।
सावधानी भी जरूरी
हालांकि ये घरेलू उपाय सामान्य तौर पर सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है। किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहे या गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

0 comments:
Post a Comment