अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी
लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले छह खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी दिए गए। इसके अलावा, नौ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 19 खिलाड़ियों को एकलव्य कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
ओलंपिक पदक विजेताओं को भारी पुरस्कार
बता दें की यूपी में ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़, रजत पदक विजेताओं को 4 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्त किया जा चुका है।
खिलाड़ियों को मिले पद और सम्मान
पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और पेरिस ओलंपिक में हाकी पदक विजेता राजकुमार पाल को डिप्टी एसपी नियुक्त किया गया। अन्य खिलाड़ियों को जिला पंचायत राज अधिकारी, बीडीओ और विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। आर्थिक सहायता के रूप में पैरा पावरलिफ्टिंग, शूटिंग, पर्वतारोहण और अन्य खेलों के खिलाड़ियों को 10 से 40 लाख रुपये तक राशि दी गई।
खेल बजट में बढ़ोत्तरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में मेहनत और समर्पण जितनी होगी, सफलता उतनी ही करीब होगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने खेल बजट में कई गुना बढ़ोतरी की है और पिछले नौ वर्षों में खिलाड़ियों को लगभग 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
यूपी सरकार हर गांव और विकास खंड में खेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है। प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स कालेज और हर विकास खंड में मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन मई-जून में होने की संभावना है।

0 comments:
Post a Comment