यूपी में ग्रुप-C की बंपर भर्ती, युवाओं के लिए मौका, जल्द करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्रुप-C के तहत 115 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

साइंटिफिक असिस्टेंट: 10 पद

स्पेशल साइंटिफिक असिस्टेंट: 5 पद

अकाउंटेंट/ऑडिटर: 22 पद

लीगल असिस्टेंट: 4 पद

लैब असिस्टेंट: 2 पद

मॉनिटरिंग असिस्टेंट: 35 पद

जूनियर इंजीनियर (स्पेशल): 8 पद

जूनियर इंजीनियर: 29 पद

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 22 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसी तारीख तक उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म में सुधार करने की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बहुत ही कम रखा गया है। सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये निर्धारित किया गया है, जो कि प्रोसेसिंग फीस के रूप में लिया जाएगा।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

योग्यता

आपको बता दें की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है। इसमें PET-2025 पास होना अनिवार्य है।

वेतनमान

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। साइंटिफिक असिस्टेंट और कुछ अन्य पदों के लिए लेवल-6 (₹35,400–1,12,400) तक का वेतन निर्धारित है। वहीं कुछ पदों के लिए लेवल-2 (₹19,900–63,200) का वेतनमान दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment