चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 और 28 अक्टूबर को ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 29 अक्टूबर को ओडिशा के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश की आशंका जताई गई है।

दक्षिण भारत के इन राज्यों में भी बरसेगी आफत

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। कर्नाटक में 23 और 24 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

पुडुचेरी में बारिश से स्कूल बंद

लगातार बारिश के कारण पुडुचेरी और आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश को देखते हुए शुक्रवार को पुडुचेरी और कराईकल के सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई। पिछले 24 घंटों में पुडुचेरी में 9.6 सेंटीमीटर और कराईकल में 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

0 comments:

Post a Comment