यूपी के इन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इंवेस्ट यूपी के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कर्मचारियों के मासिक मानदेय में 20 से 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मंजूरी के लिए स्टीयरिंग कमिटी के सामने रखा गया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद नई दरों को लागू किया जा सकता है।

जनवरी 2026 से बढ़े वेतन का लाभ देने की तैयारी

प्रस्ताव के अनुसार, कर्मचारियों को जनवरी 2026 से बढ़े हुए मानदेय का लाभ देने की योजना है। ऐसा होने पर पात्र कर्मचारियों को बकाया राशि यानी एरियर भी मिल सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला कमिटी की मंजूरी और आधिकारिक आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा।

किस पद पर कितना बढ़ सकता है मानदेय?

प्रस्ताव में ऑफिस बॉय या प्यून का मासिक मानदेय 15,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये करने की बात है। कोऑर्डिनेटर और सहायक प्रबंधक का मानदेय 58,000 रुपये से बढ़ाकर 70,000 रुपये के करीब किया जा सकता है। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर का मानदेय 25,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये करने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा लेखाकार का मानदेय 30,000 से बढ़ाकर 36,000 रुपये, प्रबंधक लेखा का 40,000 से 48,000 रुपये और स्टेनोग्राफर का 30,000 से 36,000 रुपये किया जा सकता है। वाहन चालकों और अन्य पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी प्रस्तावित है।

सहायक प्रबंधक आईटी को सबसे ज्यादा फायदा

प्रस्ताव के मुताबिक, सहायक प्रबंधक (आईटी) के मानदेय में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। उनका मानदेय 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये करने की योजना है। वहीं, गार्ड-कम-केयरटेकर का मानदेय 8,013 रुपये से बढ़ाकर 10,416 रुपये करने का प्रस्ताव है।

फिलहाल कर्मचारियों को प्रस्ताव पर अंतिम मंजूरी का इंतजार है। कमिटी की स्वीकृति और आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही वेतन वृद्धि तथा एरियर को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

0 comments:

Post a Comment