खुशखबरी पर खुशखबरी! यूपी में 1 बड़ी भर्ती, 6 से आवेदन शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2026 के तहत 380 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट और इलेक्ट्रीशियन समेत कई पद शामिल हैं।

6 नवंबर से कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क समायोजन और फॉर्म में सुधार की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या संबंधित समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए अतिरिक्त शर्तें भी लागू होंगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास UPSSSC PET-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। आयु सीमा पद और विभाग के अनुसार सामान्यतः 18 से 40 वर्ष या 21 से 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगी। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट मिलेंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पदवार योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तें आधिकारिक अधिसूचना में जरूर जांच लेनी चाहिए। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर किया जा सकेगा।

0 comments:

Post a Comment