1. भातखंडे विश्वविद्यालय में 14 पदों पर भर्ती
लखनऊ स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने एकॉम्पनिस्ट (संगतकार) के 14 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू होकर 23 नवंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
वेबसाइट: bhatkhandeuniversitynt.samarth.edu.in
2. RGNAU में ट्रेनी के 10 पद
राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (RGNAU) ने भी भर्ती का अवसर दिया है। यहां मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और फार्मेसी समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रोफेशनल ट्रेनी के कुल 10 पद हैं। योग्य उम्मीदवार 6 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वेबसाइट: rgnau.ac.in
3. BHU में ₹42,000 तक फेलोशिप का मौका
वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान में यंग प्रोफेशनल-I और यंग प्रोफेशनल-II के कुल 4 अस्थायी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने ₹30,000 या ₹42,000 की निर्धारित फेलोशिप मिलेगी।
यंग प्रोफेशनल-I के लिए चार वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री, जबकि यंग प्रोफेशनल-II के लिए संबंधित विषय में एमटेक या स्नातकोत्तर योग्यता मांगी गई है। वॉक-इन इंटरव्यू 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे निर्धारित है। आवेदन संबंधित प्रधान अन्वेषक को ईमेल और हार्ड कॉपी के माध्यम से भेजना होगा।

0 comments:
Post a Comment