ये परीक्षाएं बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BCST), पटना की ओर से आयोजित की जाएंगी। इनमें गणित के लिए श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट-2026 और विज्ञान के लिए सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट-2027 शामिल हैं। इसमें छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
मुफ्त आवेदन और ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा
इन प्रतियोगिताओं के लिए 24 अक्टूबर से 18 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। विद्यार्थियों को 22 नवंबर तक प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का मौका मिलेगा। परीक्षाएं संभावित रूप से 24, 25 और 26 नवंबर को आयोजित होंगी।
छात्रों को इन तारीखों में से निर्धारित किसी एक दिन परीक्षा देनी होगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में होगी। प्रश्नपत्र में 25 वस्तुनिष्ठ सवाल होंगे। सही जवाब देने पर चार अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।
लैपटॉप के साथ नकद पुरस्कार जीतने का मौका
प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर पहले तीन स्थान हासिल करने वाले छात्रों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलेगा।
वहीं, जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 5,000 रुपये और दूसरे स्थान वाले को 3,000 रुपये दिए जाएंगे। दोनों को मेडल और प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा। तीसरे से दसवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
यहां करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
इच्छुक विद्यार्थी BCST के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:
रजिस्ट्रेशन लिंक: https://bcst-test.ucanassess.in/registration

0 comments:
Post a Comment