2.75 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा
मुख्यमंत्री के मुताबिक, डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी चालू वर्ष के लिए होगी, जबकि 1 फीसदी पिछले साल का बकाया शामिल है। इस फैसले से राज्य के लगभग 2.75 लाख कर्मचारी और पेंशनर लाभान्वित होंगे। सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी किए जाने की बात भी कही गई है।
1 नवंबर को खाते में आएंगे ₹10,000
डीए बढ़ोतरी के साथ क्लास-IV कर्मचारियों के लिए ₹10,000 के रिवीजन एरियर की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह रकम 1 नवंबर को संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। इससे त्योहारों के दौरान कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक मदद मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति पर भी सरकार की नजर
मुख्यमंत्री ने राज्य की वित्तीय स्थिति का जिक्र करते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत बताई। उन्होंने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की। ध्यान दें की डीए बढ़ोतरी और भुगतान से जुड़ी सटीक शर्तों के लिए राज्य सरकार की आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

0 comments:
Post a Comment