जल्द हो सकता है बोनस का ऐलान
बोनस भुगतान को लेकर वित्त विभाग ने जरूरी फाइल तैयार कर ली है। अब इसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के सामने पेश किया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। ऐसे में कर्मचारियों की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई है।
दिवाली से पहले नहीं मिलेगा बढ़े DA का लाभ
दूसरी ओर, कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता (DA) मिलने की संभावना नहीं है। इसकी वजह केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए बढ़ोतरी का आदेश जारी नहीं होना है। आमतौर पर राज्य सरकार केंद्र के फैसले के बाद ही अपने कर्मचारियों के लिए आदेश जारी करती है।
आपको बता दें की संभावना है कि बढ़ी हुई दर से डीए का भुगतान दिसंबर में मिलने वाले वेतन के साथ किया जाए। जुलाई से अक्टूबर तक के बकाया डीए का एरियर भी भविष्य निधि खाते या अन्य निर्धारित बचत माध्यमों के जरिए दिया जा सकता है।
फिलहाल, दिवाली से पहले बोनस मिलने की तैयारी से कर्मचारियों को राहत की उम्मीद है। हालांकि, बोनस की अंतिम राशि और भुगतान की तारीख की पुष्टि सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी। जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment