29 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर को गया, कैमूर, औरंगाबाद, पूर्णिया और किशनगंज समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम
बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत हो सकता है। इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से बिहार में नमी बढ़ने और कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं।
लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह
खराब मौसम से खेतों में खड़ी फसलों, पेड़ों और कमजोर मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। बिजली चमकने पर किसी पक्के भवन के अंदर शरण लें और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।

0 comments:
Post a Comment