किसानों को हर साल मिलते हैं ₹6,000
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में, यानी हर किस्त में ₹2,000 के हिसाब से मिलती है। इस पैसे से किसान बीज, खाद और खेती से जुड़ी अन्य जरूरतें पूरी कर सकते हैं।
खाते में कैसे आएगी किस्त?
योजना की राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। किस्त पाने के लिए किसानों का ई-केवाईसी पूरा होना और बैंक खाते सहित जरूरी विवरण सही होना महत्वपूर्ण है।
किसान अभी क्या करें?
देशभर के किसान अपना लाभार्थी स्टेटस जांच लें और यह सुनिश्चित करें कि बैंक खाते तथा आधार से जुड़ी जानकारी में कोई गड़बड़ी न हो। योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर नवीनतम अपडेट भी देख सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment